कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर। आईआईटी कानपुर में महिला संघ ने दो दिवसीय दीवाली मेले का शुभारंभ बुधवार को किया। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए छोटे उद्यमियों, कारीगरों और विक्रेताओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। मेले का शुभारंभ महिला संघ की संरक्षक रचना अग्रवाल ने किया। मेले में हस्तनिर्मित और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। यहां गोबर से बनी सजावटी वस्तुओं, पर्यावरण अनुकूल उपहारों, हाथ से बनाए गए दीयों, मोमबत्तियों, सजावटी कैंडल होल्डर की कई किस्में उपलब्ध हैं। इसके अलावा पारंपरिक तोरण, शुभ-लाभ जैसी सजावटी वस्तुएं और विशेष रूप से तैयार की गई विवाह संबंधी सजावट की सामग्री भी प्रदर्शित की गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की सजीं दुकानें ये उत्पाद त...