कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। एसपी ने शनिवार को आंशिक फेरबदल कर दिया। इसमें जहां अकबरपुर चौकी इंचार्ज से प्रभार छीन लिया गया। वहीं पुलिस लाइन से एसआई आनंद शर्मा को चौकी अकबरपुर की कमान सौंपी गई है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने किए गए आंशिक फेरबदल में अकरबपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक चौहान से चौकी का प्रभार छीनकर गजनेर थाने में बतौर आईओ तैनात किया है। उनकी जगह आनंद शर्मा को चौकी की कमान सौंपी गई है, जबकि पुलिस लाइन से एसआई अरुण कुमार वर्मा को फील्ड यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन से एसआई हरिहर सिंह को थाना रनियां, एसआई मनोज कुमार मिश्र को रसूलाबाद, एसआई नूर मोहम्मद को थाना भोगनीपुर, एसआई राजेश को मूसानगर, एसआई अनिल कुमार को थाना रूरा में तैनाती दी गई, जबकि रूरा थाने से एसआई जितेंद्र सिंह को अब भोगन...