कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: रसूलाबाद। रसूलाबाद क्षेत्र के पूरनपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार की चौबीस वर्षीय पत्नी सुमन को रक्तस्राव होने पर शनिवार शाम सीएचसी लाया गया। सीएचसी पर डा. दिलदार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर उमाकांत ने बताया कि शुक्रवार से तबीयत खराब चल रही थी। अस्पताल से मेमो पुलिस को भेजकर सूचना दी गई। वहीं परिजन शव लेकर गांव वापस चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...