कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। अशोक नगर में फातिमा कान्वेंट स्कूल के ठीक सामने सोमवार देर रात टूटी मेन पेयजल लाइन की जलनिगम ने मंगलवार को मरम्मत शुरू कर दी। इस दौरान बेरीकेडिंग लगाकर खुदाई कराई गई। आपूर्ति बंद होने से करीब 5 हजार घरों में पेयजल संकट रहा। इलाकाई लोगों के मुताबिक पिछले दस माह में इसी जगह पर तीसरी बार पाइपलाइन फटी है। वहीं, मेन रोड पर खुदाई कार्य होने से लोगों को दिनभर जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। फातिमा स्कूल के सामने सोमवार रात बैराज से आने वाली जलनिगम की 11 नंबर मुख्य पाइपलाइन टूट गई थी। इससे हजारों लीटर पानी सड़क और नालियों में बह गया। जलनिगम ने मंगलवार को मरम्मत का काम शुरू कराया। जेसीबी से खुदाई कराकर क्षतिग्रस्त पाइप निकाला गया। करीब चार महीने पहले भी इसी स्थान पर डॉट नाले की लाइन में लीकेज होने से पे...