कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मूसानगर रोड पर हलधरपुर मोड़ के पास संचालित धुलाई सेंटर के खिलाफ जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद ने कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कर चेतावनी दी है। धुलाई सेंटर पर बोरिंग के माध्यम से पानी निकालकर डंपर और ट्रकों में लदी मौरंग की धुलाई किए जाने की शिकायत मिली थी। हलदरपुर गांव निवासी नसरुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन पर मुगल रोड किनारे बने बोर से भूगर्भ जल निकालकर डंपर और ट्रकों में लदी मौरंग की धुलाई करने का आरोप है। इस प्रक्रिया में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होने की बात कही गई है। वहीं, धुलाई के दौरान निकलने वाला पानी मुगल रोड पर फैल जाता है, जिससे सड़क को नुकसान पहुंचने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Nainital News...