Kanpur News: अर्मापुर नहर में मिला महिला का शव
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। अर्मापुर नहर के पास छठ पूजा के लिए बने घाट में मंगलवार को 30 वर्षीय महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। अर्मापुर थाना प्रभारी मनोज पाण्डेय ने बताया कि महिला के शरीर में कोई जाहिरा चोट नहीं है। प्राथमिक जांच के अनुसार महिला अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.