कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नगर निगम के बागी पार्षद पवन गुप्त ने युवाओं की टोली संग पैदल यात्रा निकाली। घरों में जाकर तिरंगा दिया। एमएलसी अरुण पाठक ने यात्रा समापन के मौके पर कहा कि युवाओं की फौज और भीड़ उनके दिलों में राष्ट्रभक्ति के प्रेम का प्रमाण दे रही है। कमला नेहरू पार्क केसा चौराहे से निकाली गई l तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी, एक कार्यकर्ता अपने शरीर में तिरंगा झंडा में रंगा आकर्षण का केंद्र था। बाला जी चौराहा 80 फीट रोड अशोक नगर होते हुये मोतीझील चौराहा स्थिति अमर जवान चौक में श्रद्धांजलि देकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा: छावनी परिषद ने निकाली तिरंगा रैली यहां राकेश सिंह, मीनाक्षी गुप्ता, पार्षद विकास जायसवाल, नेहा गुप्ता, अविनाश, अंकित, मिथुन शर्मा, ...