कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, बसों में मेडिकल किट व बसों में अग्निसुरक्षा उपकरणों आदि की सघन चेकिंग के लिए एडीजी यातायात के निर्देश पर रविवार रात में ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस ने अभियान चलाया।इसमें वाहनों को रोककर जांच करने के साथ ही अनियमितता मिलने पर वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया।इससे अफरा-तफरी की स्थिति रही।जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने के साथ बड़ी संख्या में बिना नबर के फर्राटा भरने वाले वाहन हादसों की वजह बने हैं।सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रविवार रात में ट्रैफिक व थानों की पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चल...