कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर यातायात व थानों की पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी तादाद में वाहनों के चालान के बाद भी चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। इसी क्रम में यातायात व थाना पुलिस ने अलग- अलग स्थानों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने के साथ ही तीन सवारी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने व गलत दिशा से आवागमन करने में 252 वाहनों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...