कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: डेरापुर,संवाददाता। जनपद में बुखार का प्रकोप तेजी से पांव पसार रहा है। डेरापुर ब्लॉक के बिरिया गांव में बुखार के प्रकोप की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम को वहां 43 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनका उपचार कर दवा वितरित की गई। बिरिया डेरापुर में दो दिनों से बुखार का प्रकोप फैला है। यहां बडी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारीडेरापुर ने डॉ. यश कुमार, फार्मासिस्ट वीरेन्द्र सिंह स्टाफ नर्स विष्णु शर्मा, एलटी कुलदीप सचान की टीम को गांव भेजा। वहां स्वासथ्य टीम को रमेश, रानी देवी, कुसमा, गोविंद, प्रकाश बाबू, होरी लाल व सीता देवी सहित कुल 43 बुखार पीड़ित मिले। इनका उपचार कर दवा वितरित की गई। किट से कराई गई बुखार पीड़ितो ंकी जांच में कोई भी मलेरिया से पीड़ित नहीं मिला। सीएचसी प्रभारी डेरापुर ...