कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में छात्र अब चार वर्षीय स्नातक ऑनर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, कैम्पस से बीटेक, बीबीए और बीकॉम की पढ़ाई करना अब महंगा होगा। पीएचडी कोर्सवर्क में शोधार्थियों को अब ''एआई इन रिसर्च'' की भी पढ़ाई करनी होगी। यह फैसला छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की एकेडमिक काउंसिल में लिया गया। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना में संशोधन, पीएचडी कार्यक्रमों के शैक्षणिक प्रावधान, प्रवेश प्रक्रिया और शोध कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सीएसजेएमयू के सेंटर फॉर एकेडमिक में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठ...