Kanpur News: अफसरों के दबाव में 24 दिन बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बा रूरा में अकबरपुर रोड स्थित एक बंद मकान में 29 जुलाई की रात में हुई चोरी के मामले में अफसरों के दबाव के बाद अंतत: रूरा पुलिस ने 24 दिन बाद गृहस्वामी के पुत्र से तहरीर लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है।
गृहस्वामी के बारे में मूलरूप से मड़ौली गांव के रहने वाले रमाकांत मिश्र अकबरपुर रोड रूरा में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। गत 17 जुलाई को वह पत्नी सरोज मिश्रा के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे,जबकि उनका पुत्र आशुतोष मिश्रा 27 जुलाई को किसी काम से चेन्नई गया था। सूना घर देख चोरों ने 29 जुलाई की रात में उनके बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर कमरों में रखी अलमारियों व बक्से के ताला तोड़कर लाखों कीमत के सोने-चांदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.