कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। पुलिस लाइन सभाकक्ष में एसपी ने अपराध समीक्षा में चेन स्नेचिंग, चोरी, महिला उत्पीडन की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चौकसी बढाने तथा सख्ती से वाहन चेकिंग कराने का निर्देश दिया।इसके साथ ही लंबित मामलों का जल्द खुलासा करने के साथ ही विवेचनाओं का जल्द निस्तारण कराने, मिशन शक्ति अभियान व आपरेशन कन्विक्शन के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया । पुलिस लाइन माती सभाकक्ष में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपराध समीक्षा कर चोरी, लूट आदि के लंबित मामलों का जल्द खुलासा करने,लबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के साथ ही इनामियों,वांछितों व वारंटियों की धरपकड़ में तेजी लाने व वाहन चेकिंग के साथ ही गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने का निर्देश ...