कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: अकबरपुर तहसील में स्थित रजिस्ट्री दफ्तर गुरुवार को अपने खुद के भवन में पहुंच गया। प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने नये भवन को लोकार्पण कर लोगों इससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने कहाकि नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण से क्षेत्रीय नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को बेहतर कार्यालयी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा निबंधन संबंधी कार्यों के निष्पादन में सुगमता एवं सुविधा प्राप्त होगी। 2 करोड़ 28 लाख की लागत से बने भवन में कर्मचारियों को भी बेहतर सुविधायें उपलब्ध रहेंगीं। लोकार्पण कार्यक्रम में एडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, एजी जितेंद्र कुमार माणिक, उप निबंधक संतोष कुमार सरोज, अधिवक्ता समिति अकबरपुर अध्यक्ष बि...