कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: शिवली। कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत गांव निवासी अशोक कुमार राजपूत बाइक से अपने साथी विपिन कुमार के साथ घरेलू सामान लेने कस्बा शिवली जा रहे थे। कल्यानपुर-शिवली मार्ग पर बखरिया मोड़ के पास भागकर सड़क पर आए अन्ना गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी शिवली भेजा। यहां मौजूद डॉ. श्याम कृष्ण ने प्राथमिक उपचार क बाद विपिन को हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...