Kanpur News: अन्नकूट महोत्सव में भगवान लक्ष्मीनारायण को लगाया छप्पन भोग
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर। प्राचीन दक्षिण भारतीय प्रयागनारायण मंदिर शिवाला में शनिवार को श्री 166वां अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान लक्ष्मीनारायण को छप्पन भोग लगाया गया। मुख्य मंडप में रखा गया चावल रूपी गोवर्धन पर्वत भक्तों के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रभु भोग के रूप में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। इसे तीन भागों में रखा गया। प्रथम भाग में मधुफल, हलुआ, दूध, मलाई, खीर, मक्खन, मिसरी मेवा, खड़ी आदि रखे गए। वहीं द्वितीय भाग में गुझिया, पेड़ा, बर्फी, पेठा, हूर पकवान, चन्द्रकला, पपची, खुरमा, लौंग लता, लड्डू, पानी गुट्टे, नमकीन पापड़ी, सेव भुजिया, रस्का, समोसा, बूंदी, अचार, सब्जी, कचौड़ी, चटनी, गुड़, दही, बुकनू आदि का भोग लगाया गया। तृतीय भाग में कच्चा प्रसाद भोग के लिए कढ़ी, दाल, चावल, केसरिया खी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.