कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात। यातायात व थानों की पुलिस के संयुक्त चेकिंग अभियान में बड़ी तादाद में वाहनों के चालान होने के बाद भी चालक नियमों का अनुपालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। इतना ही नहीं चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। इसी क्रम में यातायात व थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं करने, गलत दिशा से आवागमन करने, तीन सवारी के साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन व सीट बेल्ट के बिना कार चलाने में 544 वाहनों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...