कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अमरौधा ब्लॉक के चकचालपुर गांव स्थित संविलियन स्कूल की प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों की ओर से लगाये गये अनियमितता और अभद्रता के आरोपों की पुष्टि के बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। चकचालपुर के ग्रामीण मयंक, रेशमा देवी, सुनील, रोशनीदेवी, प्रीती आदि ने 31 जुलाई को डीएम को शिकायती पत्र देकर संविलियन स्कूल की प्रधानाध्यापक अंजू देवी पर कई अनियमितताओं के साथ ही बच्चों को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के भी आरोप लगाये थे। शिकायत की गंभीरता पर डीएम कपिल सिंह के निर्देश पर सीडीओ ने जिला दिव्यांग अधिकारी विनय उत्तम, बीईओ अमरौध ईश्वर कांत मिश्र व बाल विकास परियोजना अधिकारी अमरौधा सुनीता कटियार की तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिये थे। जांच में समिति ने प्रधानाध्यापक पर एसएम...