कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के तमरापुर के पास रविवार देर रात कस्बे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने सड़क घेरकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। तमरापुर गांव का रहने वाला 19 वर्षीय प्रेम राठौर किसी काम से बाइक लेकर कृपालपुर जा रहा था। रास्ते में उसके गांव के पास कृपालपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर उसको रौंदता हुआ आगे निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो...