Kanpur News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल
कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर के पास हाईवे से झांसी से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दंपति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग दतिया एमपी से मां पीतांबरा देवी का दर्शन करने के बाद वापस उन्नाव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। सिविल लाइन्स उन्नाव निवासी अवधेश सिंह अपने परिजनों के साथ दतिया एमपी में मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने गए थे। वहां से वह लोग अपनी कार से वापस उन्नाव लौट रहे थे। कार साला अटल बिहारी नगर उन्नाव के रहने वाले दिनकर राव चला रहे थे। मध्यरात्रि के बाद करीब पौने तीन बजे भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर स्थित एक स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.