Kanpur News: अनजान लिंक क्लिक करते ही महिला के खाते से 99 हजार उड़े
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। फजलगंज में एक महिला को व्हाट्सएप पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया। लिंक क्लिक करते ही साइबर ठगों ने महिला का मोबाइल हैक कर लिया, फिर तीन बार में खाते से 99 हजार उड़ा दिए। एकाएक रुपये निकासी के मैसेज आने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर में शिकायत कर रिपोर्ट कराई। दर्शनपुरवा निवासी सविता अग्रवाल का बैंक ऑफ बड़ौदा गुमटी नंबर-5 शाखा में खाता है। सविता के मुताबिक 24 जुलाई को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से एक लिंक आया। जल्दबाजी में लिंक पर क्लिक किया तो फोन हैक हो गया। फिर कुछ देर बाद खाते से तीन बार में करीब 99 रुपये निकाल गए। आनन-फानन में उन्होंने साइबर हेल्पलाइन में शिकायत की, जिससे ठगी की रकम होल्ड कर दी गई। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.