कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। गोल्डन लॉयनेस डिस्ट्रिक्ट बी-टू का इंस्टॉलेशन समारोह गुरुवार को कैप्सूल रेस्टोरेंट में इंद्रधनुषी थीम के बीच उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में अनिता गर्ग ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट, सविता श्रीवास्तव ने डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी और सुभद्रा सक्सेना ने डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार के रूप में पदभार ग्रहण किया। नई टीम का इंस्टॉलेशन हेमलता शर्मा ने कराया। समारोह में कमलेश शर्मा, चित्रा दयाल, सरला लाठ और बरखा खन्ना मौजूद रहीं। यहां, गोल्डन लॉयनेस क्लब कानपुर गैंजेज की नई टीम का अधिष्ठापन भी हुआ। यहां रीना तुलस्यान ने अध्यक्ष, शोभा जिंदल ने सचिव और हीना राच्छ ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। चित्रा दयाल ने अधिष्ठापन कराया। कमलेश शर्मा ने दीक्षा दी। मंच संचालन रीना तुलस्यान एवं सुभद्रा सक्सेना ने किया।

हिंदी हि...