Kanpur News: अधिक शराब पीने से युवक की मौत
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सिकंदरा कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले एक नशेबाज युवक का शव सोमवार सुबह पटेल चौक के पास पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद अधिक शराब पीने से मौत की संभावना जता शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।शास्त्रीनगर सिकंदरा निवासी 35 वर्षीय अंकुश खटिक शराब पीने का आदी था। इसके चलते उसकी शादी नहीं हुई थी। माता पिता की मृत्यु के बाद वह कबाड़ बीनने का काम करने के साथ ही पटेल चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास वह मैकू की सब्जी की दुकान के बाहर पड़ी बेंच पर सोता था। रविवार देर रात तक वह शराब पीता रहा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब सब्जी विक्रेता मैकू वहां दुकान लगाने पहुंचा तो उसका शव पड़ा देखा। जानकारी होते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.