Kanpur News: अद्विका, अभय, आराध्या व अविग्ना ने जीते स्वर्ण पदक
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। आगरा के होली पब्लिक स्कूल में 12 व 13 जुलाई को प्रथम यूथ उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। चैम्पियनशिप का उद्घाटन होली पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय तोमर और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने किया। प्रतियोगिता में पलक सरोज ने जूनियर बालिका अंडर-44 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए भी हुआ। वहीं, कार्तिक चौरसिया ने जूनियर बालक ओवर-73 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। फ्रेशर वर्ग में भी कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें अद्विका खेड़िया, अभय चौधरी, आराध्या श्रीवास्तव और अविग्ना तिवारी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.