कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर ओलंपिक संघ और क्रीड़ा भारती की ओर से चल रहे बेबी गेम्स-2026 के चौथे दिन गुरुवार को छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु व भार वर्गों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता। पावरलिफ्टिंग में 3 से 4 वर्ष के बालक वर्ग में 10.1 से 15 किग्रा भार वर्ग में अद्विक द्विवेदी, विहा गौड़ ने स्वर्ण पदक जीता। 15.1 से 20 किग्रा में आरिश खान ने स्वर्ण और अनंत अग्रवाल ने रजत पदक जीते। 20 किग्रा से अधिक भारवर्ग में शिवांश शर्मा विजेता बने। 4 से 6 वर्ष वर्ग में अन्मय द्विवेदी, अक्षत सिंह कुशवाहा और हसन नाजिर ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 6 से 8 वर्ष में अर्णव राजपूत, क्रिस यादव और शौनक दीक्षित विजेता बने। बॉक्सिंग में आराध्य...