कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनीपारा महाराज में बाजार स्थल पर बढ़ते अतिक्रमण और गंदगी से ग्राहकों के साथ दूकानदार व सब्जी विक्रेता परेशान है। स्थिति यह हो गई है कि सप्ताह में दो दिन लगने वाले इस बाजार में दुकानदारों को अपनी दुकानें सजाने तक की सुरक्षित जगह नहीं मिल पा रही है।ग्राम पंचायत बनीपारा महाराज की गाटा संख्या 995 आधिकारिक तौर पर बाजार के नाम दर्ज है। बीते कई दशकों से यहां प्रत्येक बुधवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार का आयोजन होता आ रहा है। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग यहां दैनिक जरूरतों का सामान और हरी सब्जियां खरीदने आते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से स्थानीय लोगों की मनमानी के कारण इस सार्वजनिक स्थल की सूरत बिगड़ गई है।दुकानदारों का आरोप है कि कुछ स्थानीय दबंग और ग्राम...