कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। गंगा बैराज स्थित अटलघाट पर 4 नवंबर बुधवार को गंगा उत्सव मनाया जाएगा। जिला गंगा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से होगी। शाम 5:30 बजे दीपोत्सव में गंगा तट दीपों से जगमगाएगा। जबकि, 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महागंगा आरती होगी। डीएफओ आकांक्षा जैन ने बताया कि उत्सव के माध्यम से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोन नदी तट पर गंगा उत्सव का होगा भव्य आयोजन आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...