Kanpur News: अटल घाट चौकी के पीछे नाले में मिला महिला का शव, हत्या की शक
कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर। अटल घाट चौकी के पीछे नाले में मंगलवार देर रात 30 वर्षीय महिला का शव उतराता दिखा। स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोहना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने महिला का शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला के शरीर पर काले और सफेद रंग का सलवार सूट है। महिला के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव पानी में पड़ा होने की वजह से सड़ चुका है। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला की मौत नाले में गिरकर हुई है या महिला ने नाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.