कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: ।कानपुर देहात, संवाददाता। झींझक से दवा लेकर वापस सहायल औरैया जा रहा बाइक सवार बुधवार देर रात कंचौसी- झींझक मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों को सूचना देकरि पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी झींझक भेजा। वहां से रेफर होकर मेडिकल कालेज अकबरपुर आते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। सहायल औरैया का रहने वाला पैंतालीस वर्षीय अरविंद पुत्र मान सिंह बुधवार शाम को घर से दवा लेने के लिए झींझक जाने की बात कहकर निकला था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत देर रात वापस जाते समय झींझक कंचौसी मार्ग पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जान...