Kanpur News: अजय ठाकुर और दो साथियों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। हनुमंत विहार के उस्मानपुर कच्ची बस्ती में पीटे जाने से पहले हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर जमकर उपद्रव किया था। सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो हटाने की बात पर गैंगस्टर ने ऑटो चालक को धमकी दी कि 'मैं अजय ठाकुर हूं, तेरी इतनी हिम्मत कि मुझे रोकेगा' कहकर फायर झोंक दिया था। इसके बाद स्कॉर्पियो से ऑटो को टक्कर मार करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गया, चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। डरे-सहमे पीड़ित ने किसी तरह हिम्मत कर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके दो गुर्गों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं अजय ठाकुर को दो दिन पहले रंगदारी के पुराने मामले में जेल भेजा गया था। इस मामले में उसे गुरुवार को जमानत मिल गई लेकिन जमानतगीरों का अभी सत्यापन होना बाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.