कानपुर, नवम्बर 16 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम में आज मंगलवार से 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन का भव्य शुभारंभ होगा। 24 नवंबर तक चलने वाले इस आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। सम्मेलन के दौरान श्रीमद्भागवत कथा, शतचंडी महायज्ञ के साथ 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। वहीं मंगलवार सुबह 10 बजे आश्रम प्रांगण से भव्य कलश यात्र...