कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत कस्बा स्थित यूनाइटेड विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें महाराजा अग्रसेन क्रिकेट क्लब और महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने 98 रन बनाकर अपनी जीत दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि का उद्घाटन महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि अनूप मित्तल, मुरारीलाल गोयल व आलोक कंछल ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में महाराजा अग्रसेन क्रिकेट क्लब की टीम 58 रन पर सिमट गई। इस तरह महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने यह रोमांचक मुकाबला 36 रन से अपने नाम किया। वहीं श...