कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। शरद पूर्णिमा पर रविवार को कनखल स्थित जगद्गुरु परमार्थक न्यास, जगद्गुरु आश्रम में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन होगा। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम के सानिध्य में होने वाले सम्मेलन में देशभर के 180 से अधिक ज्योतिष विद्वान आमंत्रित किए गए हैं। सम्मेलन सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह जानकारी सम्मेलन के संयोजक आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य वक्ता शिखर ज्योतिष पुरुष पंडित केए दुबे पद्मेश होंगे। सम्मेलन में वर्ष 2027 में विश्व की संभावित परिस्थितियों, भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, बुध-शुक्र वक्री और शनि-चंद्रमा का विषयोग बढ़ाएगा चिंता? यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर इस साल रेवती नक्षत्र और हर्षण योग, कब रखी जाएगी खीर चंद्रमा की रोशनी में ...