कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। होटल कारोबारी से ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के मुकदमे में आरोपी अधिवक्ता अखिलेश दुबे के आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र पर शनिवार को सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई पूरी न होने के चलते जिला जज ने अगली तिथि तीन अगस्त नियत की है। होटल कारोबारी सुरेश पाल ने किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप वर्ष 2022 में अधिवक्ता अखिलेश दुबे द्वारा दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूल की गई। इस मामले में शनिवार को अखिलेश के आरोपमुक्ति प्रार्थना पत्र पर सुनवाई शुरू हुई। कार्यवाहक डीजीसी ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से बहस शुरू की गई है। बहस पूरी न हो पाने के चलते सोमवार की तिथि दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...