कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में चल रही दशहरा रामलीला को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। शुक्रवार को अकबरपुर व शिवली में सूर्पणखा अंगभंग, खर-दूषण वध व सीता हरण की लीला हुई।जबकि सिंकदरा में दिन में भरत मिलाप व रात में जयंत लीला का मंचन हुआ। झींझक में राम सुग्रीव मित्रता व बालि वध व रूरा में धनुष यज्ञ की लीला संपन्न हुई। वहीं बाघपुर व पुखरायां में सीता हरण व जटायु मरण,राजपुर में दशरथ मरण की लीला देख दर्शक भावुक हुए। राजपुर में गुरुवार रात रामलीला में पहुंच कर डीआईजी व एसपी ने भी आरती की। अकबरपुर इंटर कालेज स्थित लंका मैदान में दशहरा रामलीला के क्रम में शुक्रवार को सूर्पणखा अंगभंग, खर-दूषण वध, सीताहरण, जटायु मरण व शबरी मिलन की लीला का मंचन हुआ। रावण की बहन सूर्पणखा मायावी वेष में पंचवटी में भगवान श्रीराम ...