कानपुर, नवम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अधिवक्ता समिति अकबरपुर के तत्वावधान में लॉयर्स एसोसिएशन मैथा की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के सम्मान में अधिवक्ता भवन में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लॉयर्स एसोसिएशन मैथा के अध्यक्ष राजेश राजपूत, उपाध्यक्ष शिववीर सिंह चौहान, महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, सहमंत्री आकांक्षा द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अनुराग स्वर्णकार, ऑडिटर अजय कुमार एवं पुस्तकालय अध्यक्ष बलीशंकर सहित एकीकृत बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अधिवक्ता समिति अकबरपुर के अध्यक्ष बिपिन चन्द्र दीक्षित, उपाध्यक्ष रुचि यादव, महामंत्री बृजेश पाल, सहमंत्री ध्रुव प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जगराम सिंह, ऑडिटर अमित कुमार एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा अ...