कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में चल रही दशहरा रामलीला के क्रम में गुरूवार को अकबरपुर में भरत मिलाप की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शक भावुक हुए। जबकि सिकंदरा व शिवली में रामकेवट संवाद व दशरथ मरण, झींझक में सीताहरण व शबरी मिलन पुखरायां में सूर्पनखा अंगभंग व खरदूषण वध की लीला का मंचन हुआ। जबकि रूरा में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर रहे। अकबरपुर कस्बे में चल रही दशहरा रामलीला के क्रम में गुरूवार को भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। गुरु वशिष्ठ का संदेश मिलने पर ननिहाल से भरत शत्रुघ्न वापस अयोध्या आते हैं।यहां पिता के सुरलोक गमन व श्रीराम के वन जाने की जानकारी से वह दुखी होकर विलाप करते है। भरत का विलाप सुनकर श्रोता भावुक हो गए। पूरे घटना क्रम में मंथरा की करतूत सामने आने ...