Kanpur News: अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश, टकराकर घायल हो रहे राहगीर
कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। सरकार एक ओर अन्ना गोवंशों के संरक्षण और उनके लिए गोशालाओं की व्यवस्था करने के दावे कर रही है। वहीं दूसरी ओर रूरा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर इन गोवंशों का जमावड़ा राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। शाम होते ही सड़कों पर अन्ना गोवंशों के झुंड विचरण करने लगते हैं। अंधेरे में दिखाई न देने के कारण वाहन चालक इनसे टकरा कर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र के रूरा-शिवली, रूरा-अकबरपुर और रूरा-झींझक मार्ग पर आयेदिन अन्ना गोवंश सड़कों पर बैठे और घूमते नजर आते हैं। कस्बे के अंदर भी कई स्थानों पर गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। रात के समय सड़क पर बैठे गोवंश दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.