कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रहे बीपी क्रिकेट लीग में खेले गए मैच में फेयरडील फाइटर ने बुकशॉप ब्लास्टर्स को सात विकेट से पराजित किया। 52 गेंद पर 8 चौके व एक छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेलने वाले अंकुर श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आर्य नगर स्थित टीएसएच मैदान पर हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुकशॉप ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान आनंद त्रिपाठी ने 38 गेंद पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लक्ष्मीबाई वॉरियर्स को हरा भगत ब्रिगेड बना चैम्पियन शादाब ने 20 रन, राहुल जैन ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव प्रकाश ने तीन और तुषार दुग्गल ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी फेयरडील फाइटर ने 19....