कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: कन्नौज। समग्र शिक्षा समेकित के तत्वाधान में पीएमश्री व बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्यनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए एलिम्को के सहयोग से एक दिवसीय उपकरण मानप कैंप का आयोजन हुआ। एलिम्को कानपुर से आई विशेषज्ञ तकनीकी टीम ने उपस्थित दिव्यांग छात्र-छात्राओं का गहन परीक्षण व आश्यक उपकरणों के शारीरिक मापन लिया गया। ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, सीपी चेयर, वॉकर, कान की मशीन सहित अन्य चिन्हांकन व पंजीकरण किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ७९ व पीएमश्री में अध्यनरत छह बच्चों का चिन्हांकन हुआ। इस मौके पर जिला समन्वयक सुबोध कुमार समेत अन्य मौजदू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...