Kannauj News: 72 घंटे से नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान
कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे में पिछले 72 घंटे से अधिक समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। कस्बे में जियो और एयरटेल कंपनियों के टावर स्थापित होने के बावजूद उपभोक्ताओं को नेटवर्क की सुविधा नहीं मिल पा रही है। नेटवर्क ठप होने से ग्रामीणों के साथ ही कस्बे के दुकानदारों, व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल पर बातचीत के साथ ही इंटरनेट सेवा भी प्रभावित होने से जरूरी कामकाज बाधित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क व्यवस्था खराब होने की शिकायत संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। इलियास हुसैन, सलमान वारसी, दीपू तिवारी, डल्लू कौशल, अनुज कश्यप, गौरव वर्मा, शिवम वर्मा, तुलाराम शाक्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.