Kannauj News: 499 ग्राम पंचायतों में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: कन्नौज। गांधी जयंती पर इस बार जिले में स्वच्छता, सेवा और जनजागरूकता को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक हुई। डीएम ने नगर निकायों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। सबसे खास पहल जिले की सभी 499 ग्राम पंचायतों में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की होगी। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में असमर्थ वरिष्ठ नागरिकों को प्रशासनिक टीम घर पहुंचकर सम्मानित करेगी। इसके अलावा नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अहिंसा सप्ताह में स्कूलों में होंगी कई प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.