कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो चुकी है। छिबरामऊ से सौरिख तक आने वाली करीब 68 साल पुरानी जर्जर 33 केवी लाइन ने ऐसा जवाब दिया कि एक झटके में 400 से ज्यादा गांव अंधेरे में डूब गए। हालात इतने बदतर हैं कि 48 घंटे बीतने के बाद भी बिजली ने झलक दिखाकर गायब होने का खेल जारी रखा। रविवार दोपहर करीब एक बजे महज 10 मिनट के लिए सप्लाई आई और फिर क्षेत्र को दोबारा अंधेरे के हवाले कर गई। 10 फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण उमस और गर्मी में लोग बिलबिला उठे हैं। हालात यह हैं कि गांवों में पानी का संकट विकराल रूप ले चुका है। मोटर बंद, टंकियां सूखी और हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। कई जगह लोग रातभर जागकर बिजली और पानी का इंतजार करते रहे, लेकिन निराशा ही...