Kannauj News: 40 दिन बंद रहेगा जिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड, मरीजों को निजी सेंटरों की दौड़
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा करीब 40 दिनों के लिए ठप हो गई है। अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय सैनी के 20 अगस्त से 30 सितंबर तक अवकाश पर जाने के बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटक गया। ऐसे में रोजाना जांच के लिए पहुंचने वाले करीब 70 से 80 मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। गर्भवती महिलाओं, पेट दर्द और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों या दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने का सीधा असर मरीजों के इलाज पर भी पड़ रहा है। चिकित्सकों को कई मामलों में जांच रिपोर्ट के अभाव में उपचार तय करने में दिक्कत आ रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं और पेट संबंधी गंभीर बीमारी वाले मरीजों को बाहर जांच कराने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.