कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: जलालाबाद। कस्बे में शुक्रवार देर रात निकली श्रीराम बारात में आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। करीब 40 आकर्षक झांकियों से सजी बारात में देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न होने के साथ पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्री रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में बारात का शुभारंभ पठकाना मोहल्ले से हुआ। वकील नगर, करौंदा मोहल्ला, पटना मोहल्ला, शास्त्री नगर और सदर बाजार होते हुए बारात जीटी रोड पहुंची। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी।इसके यह भी पढ़ें- Kannauj News: सौरिख में 101 झांकियों के साथ धूमधाम से निकली राम बारात पीछे विष्णु-लक्ष्मी, नारद, ब्रह्मा...