कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने किया। अभियान 25 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ी वितरित की गईं, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास की जानकारी दी गई।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में बच्चों को ...