Kannauj News: 28 अक्टूबर से शुरू होगा वित्तीय समावेशन अभियान, 7 जनवरी तक लगेंगे शिविर
कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान 28 अक्टूबर से शुरू होकर सात जनवरी 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिविरों में जन-धन खाते खुलवाने, निष्क्रिय बैंक खातों को चालू कराने, आधार लिंक कराने और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देश पर देशभर में 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। हालांकि, जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण अभियान की अवधि बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 से सात जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Mau News: वित्तीय समावेशन अभियान का आगाज, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.