Kannauj News: 24 घंटे बाद नहर में मिला डूबे मजदूर का शव
कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खड़िनी के पास स्थित निचली गंग नहर में सोमवार को मछली पकड़ने गए मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को करीब 24 घंटे बाद उसका शव लगभग नौ किलोमीटर दूर मलिकपुर झाल के पास उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के लोनापुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रामआसरे छिबरामऊ-ऐरवा कटरा मार्ग पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य में मजदूरी करता था। सोमवार को काम बंद होने के कारण वह अपने साथियों के साथ खड़िनी स्थित नहर पर नहाने और मछली पकड़ने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों और गोताखोरों की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.