कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: कन्नौज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तहसील सदर में शिक्षक निर्वाचन और ब्लॉक सदर में स्नातक निर्वाचन के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर, कंट्रोल रूम और पोलिंग पार्टियों के ठहरने की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें...