कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से 18 साल से चले आ रहे दीवानी विवाद का आपसी समझौते के आधार पर समाधान हो गया। मध्यस्थता अभियान 3.0 के तहत मिली इस सफलता से दोनों पक्षों को लंबी मुकदमेबाजी से राहत मिली।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश पौमेला श्रीवास्तवा और मध्यस्थ अधिवक्ता कृष्ण चन्द्र पाल ने विवाद सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। मध्यस्थता केंद्र में हुई काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को मुकदमेबाजी से होने वाले मानसिक तनाव, समय की बर्बादी और आर्थिक नुकसान के बारे में समझाया गया। लगातार प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और उन्होंने खुशी-खुशी समझौता कर विवाद समाप्त कर दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मध्यस्थता के जरिए न्यायालयों में लम्बित विवाद सुलझाने की दी जानक...